लड़की- क्या तुम मेरी जिंदगी में चांद बनना पसंद करोगे?
लड़का- हां...हां...जरूर!
लड़की- तो जितना दूर चांद है उतनी दूर भाग जाओ यहां से!
*******************************************
छगन (थानेदार से घबराते हुए) - मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने अपनी बीवी के सिर पर डंडा मारा है।
थानेदार- वह मर गई क्या?
छगन- नहीं,वह बच गई है,पर अब मेरी खैर नहीं।

अगर आपकी बीवी को भूत लग जाए, तो आप क्या करोगे?
मंगलू- मुझे क्या करना है? गलती भूत की है, खुद भुगतेगा।

लड़की- दादी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, रास्ते में लड़के छेड़ते हैं।
दादी- बहानेमत बनाओ। मैं भी उसी रास्ते से रोज बाजार जाती हूं, मुझे तो कोई नहीं छेड़ता!

पिता- तुमने आजतक कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो?
बेटा- एक बार आपके सिर के नीचे तकिया लगया था। भूल गए?

दामाद कृपया ध्यान दें..
सभी माननीय दामादों की ससुराल दौरे से जुड़ी आवश्यक जानकारी जनहित में जारी।
पहली बार : पुड़ी, 2 सब्जी, चिकन या मटन (दामाद जी की इच्छानुसार), फिश फ्राई, रायता, सलाद, मिठाई और अंत में जबरदस्ती दो मिठाई।
दूसरी बार : पुड़ी, एक सब्जी, चिकन (बिना दामाद जी को पूछे), गोभी फ्राई, सलाद, एक मिठाई।
तीसरी बार : पराठा-सब्जी, भिंडी फ्राई, प्याज-टमाटर काटकर और थोड़ा-सा हलवा।
चौथी बार : रोटी, आलू की भुजिया सब्जी, प्याज-टमाटर काट कर और खाना परोसते हुए पूछा जाएगा कि चिकन बनाएं क्या?
पांचवी बार : जल्दी में लगते हैं, खाना भी खाएंगे क्या?
छठी बार : अरे बाद में बैठिए, पहले मुन्नू को स्कूल छोड़ आएंगे और लौटते समय सब्जी लेते आना, फिर खाना बनेगा।

टीचर ने बच्चे की मां के नाम नोट लिखकर भेजा - ‘कृपया बच्चे को नहला कर भेजा कीजिए।’
बच्चे की मां ने लिखा : कृपया पढ़ाने पर ध्यान दें, सूंघना छोड़ दीजिए।

गोलू : अंकल क्या आप जानते हैं कि सिगरेट पीने से उम्र कम होती है?
अंकल : मैं तो पिछले पचास साल से लगातार पी रहा हूं और इस वक्त मेरी उम्र सत्तर है।
गोलू : देखो हो गई न उम्र कम, अगर आप सिगरेट नहीं पीते तो इस वक्त आप नब्बे के होते!

पार्टी से रात को अनिल देर से घर गया। अगले दिन दोस्तों ने पूछा : बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
अनिल : नहीं, कुछ खास नहीं, ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे।

दो दुश्मन
मेवालाल जी के घर में सांप घुस आया। सांप देखा तो मेवालाल जी शोर मचाते घर से बाहर भागे। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। मेवालाल जी का पड़ोसी रामफल हाथ में लाठी लेकर सांप को मारने उनके घर में घुस गया। रामफल के अंदर जाते ही मेवालाल जी ने कुंडी बाहर से लगा दी। कारण पछने पर उन्होंने पड़ोसियों को बताया, ‘अंदर दो दश्मु न हैं, दोनों में से एक तो मरेगा ही!’

फेरी वाला : चाकू-छुरियां तेज करवा लो।
छगन : क्यों भाई, अक्ल भी तेज करते हो क्या?
फेरी वाला : क्यों नहीं, हो तो ले आइए।

बेटा (नेता पिता से) : पिता जी नेताओं के कपड़ों का रंग सफेद क्यों होता है?
पिता : बेटा ताकि दल बदलने पर भी कपड़े न बदलने पड़ें।

रात को घर में एक चोर घुसा। कमरे का दरवाजा खोला, तो पास के कमरे में ही एक बूढ़ी औरत सो रही थी। खटपट से उसकी आंख खुल गई।
चोर ने घबरा कर देखा तो वह लेटे लेटे बोली '' बेटा, तुम देखने से किसी अच्छे घर के लगते हो, लगता है किसी परेशानी से मजबूर होकर इस रास्ते पर लग गए हो। चलो कोई बात नहीं। अलमारी के तीसरे बक्से में एक तिजोरी है।
इसमें का सारा माल तुम चुपचाप ले जाना। मगर पहले मेरे पास आकर बैठो, मैंने अभी-अभी एक ख्वाब देखा है। वह सुनकर जरा मुझे इसका मतलब तो बता दो।"
चोर उस बूढ़ी औरत की रहमदिली से बड़ा अभिभूत हुआ और चुपचाप उसके पास जाकर बैठ गया।
बुढ़िया ने अपना सपना सुनाना शुरु किया ''बेटा, मैंने देखा कि मैं एक रेगिस्तान में खो गइ हूं। ऐसे में एक चील मेरे पास आई और उसने 3 बार जोर जोर से बोला अभिलाष! अभिलाष! अभिलाष !!!
बस फिर ख्वाब खत्म हो गया और मेरी आंख खुल गई। जरा बताओ तो इसका क्या मतलब हुई?''
चोर सोच में पड़ गया। इतने में बराबर वाले कमरे से बुढ़िया का नौजवान बेटा अभिलाष अपना नाम ज़ोर ज़ोर से सुनकर उठ गया और अंदर आकर चोर की जमकर धुनाई कर दी।
बुढ़िया बोली ''बस करो अब यह अपने किए की सजा भुगत चुका।"
चोर बोला, "नहीं- नहीं ! मुझे और कूटो , स्सालों!....ताकि मुझे आगे याद रहे कि मैं चोर हूं, सपनों का मतलब बताने वाला नहीं।'

बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला'
.
.
.
आप यकीन मानिए यदि हकीकत में ऐसा ही होता तो अब तक हमारा देश 'वेस्ट इंडीज' बन गया होता

ऊंट के मुंह में जीरा...
ऊंट को अगर किसी ने जीरा खाते हुए देखा हो ना तो मुझे फोटो लाकर देना
स्साला बरसों से सुनता आ रहा हूं बेचारे ने जीरा तो क्या कभी जीरे की छोंक लगी दाल भी नहीं चखी होगी।*******************************************
दिमाग का दही कर दिया...
अगर वाकई में दिमाग का दही होता तो दही वाले दुकान बंद करके सड़कों पर भीख मांग रहे होते। क्योंकि जब भी घर की औरतों को लस्सी बनाने के लिए दही की जरूरत होती तो वो अपने पति के दिमाग का दही करके मुफ्त में ही काम चला लेतीं।

आपके मुंह में घी शक्कर....
घी-शक्कर से काम चल जाता ना तो क्या बात थी...
किसी खुशी के मौके पर कभी ऑफिस या कॉलेज में ट्राई करके दिखिए सारे दोस्त मुफ्त में आपको आगरा छोड़कर ना आ जाएं तो मेरा नाम पलट देना।

भारत में ट्रकों और बसों को कंपनी चाहे कितना भी डिजाइनर बनाए, जब तक ट्रक मालिक उसके दोनों ओर दो आंखें नहीं बनवा देता, तब तक वह खूबसूरत नहीं मानी जाती।

इस कदर प्यार भरी नजरों से देखा उस जालिम ने..
दिल तो गया ही, 10रुपए का समोसा भी नीचे गिर गया।

एक रिसर्च के मुताबिक सुंदर लड़कियों को कम अक्ल लड़के पसंद आते हैं। स्साला तभी सोचूं, अभी तक मेरी ज़िंदगी में लड़की क्यों नही आई?

जिस प्रकार वृक्ष अपने फल स्वयं नहीं खाते और नदियां अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं, ठीक उसी प्रकार सरकारी स्कूलों के मास्टर अपने खुद के
बच्चों को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाते।

बारिश न होने पर देवलोक में की गई शिकायत का जवाब आया है -कार्यालय बारिश विभाग, देवलोक। हमारा परमानेंट स्टॉक सिस्टम में खराबी के कारण शीतकाल में ही खत्म हो गया था, इसलिए नया स्टॉक आने तक हम पृथ्वी पर बारिश करने में असमर्थहैं, असुविधा के लिए खेद है!

एक दिन ससुर जी ने अपने होने वाले दामाद से बड़े ही प्यार से पूछा -‘मेरी बेटी की जीवन नैया के खेवनहार! आपको शादी में चाहिए क्या-क्या उपहार।
.
दामाद जी ने जुबान खोली ‘आपकी बेटी खुद लक्ष्मी है। फिर भी अगर आप इतनी जिद करते है तो हमें सिर्फ ‘टर चाहिए।
.
ससुर जी ने बड़े अचंभे से पूछा- ‘बेटा ये टर क्या है।
.
दामाद जी बोले -’टर यानी स्कूटर, रेफ्रीजरेटर, कंप्यूटर, जनरेटर, मोटर आदि आदि।
.
यह सुनकर ससुर जी मुस्कुराए और फिर बोले- हम आते है तुम्हे पहनाने स्वेटर, फिर देतें है हम तुम्हे अपनी डाटर, जिसके हाथ में है हन्टर, जो बनवाएगी तुम से मटर-टमाटर, डाल कर तुम पर वाटर, तब तुम नजर आओगे जैसे होते हैं वेटर, अब बोलो क्या इरादे है मिस्टर। यह सुनकर भावी दामाद जी घबराए और ऐसे भागते नजर आए जैसे भागे हैलीकाप्टर।

बदलने का अभियान
संयोग से प्रेमी-प्रेमिका की शादी हो गई। अब वे पति-पत्नी थे। रात में सोते समय पत्नी रोज पति को समझाती थी कि देखो देर रात तक घूमा मत करो, ये बीड़ी-सिगरेट ठीक नहीं है,'' इसका सेवन मत करो। शराब पीना अच्छा नहीं है, इधर-उधर बेमतलब मत जाया करो, अपना काम किया करो, इस तरह के कपड़े मत पहना करो, ऐसे चला मत करो, वगैरह। रोज कुछ न कुछ समझाती और पति भी उसकी हर बात को मानता चला गया। वह अब कोई ऐसा काम नहीं करता था जो पत्नी को पसंद न हो। ऐसे चलता रहा। बड़ा सुखद जीवन चल पड़ा।
फिर पांच साल बाद एक दिन पत्नी ने कहा, ‘एक बात कहूं,' तुम बुरा तो नहीं मानोगे?’
पति ने कहा, ‘आज तक तुम्हारी किसी बात का बुरा माना है? सब बातें बिना कुछ कहे मान ली है। कहो जो कहना है।’
पत्नी बोली, ‘वो सब तो ठीक है लेकिन अब तुम पहले जैसे नहीं रहे!’

एटीएम की समस्या
भांजा : अरे मामा आज गांव का एटीएम बंद क्यों है?
मामा : क्या बताऊं भांजे, तुम्हारी मामी बोली कि आज मैं खुद एटीएम से पैसा निकालूंगी।
भांजा : यह तो अच्छी बात है न मामा।
मामा : उस एटीएम की स्क्रीन पर लिखा नजर आया, 'एंटर योर पिन' और तेरी मामी अपने बालों वाला पिन फंसा आई है उसमें।

लेट सोशल वर्कर
विमान हादसे में एक नेता की मौत हो गई। इसके थोड़े दिनों बाद ही एक सोशल वर्कर को एक सरकारी बस ने टक्कर मार दी। दोनों एक दिन स्वर्ग में मिले।
नेता : आइए, आप जैसे सोशल वर्कर की यहां स्वर्ग में बहुत जरूरत थी। लेकिन आपको आने में इतनी देरी कैसे हो गई?
सोशल वर्कर : क्योंकि आप विमान से आए थे और मैं सरकारी बस से आया हूं।

अचानक रात को 2 बजे पत्नी ने पति को नींद से जगाया
.
पत्नी : " फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थीं " ??
.
पति : " माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम " !!
.
पत्नी : " फिल्म "दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे" में काजोल का क्या नाम था " ??
.
पति : " सिमरन " !!
.
पत्नी : 2004 के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने कितने रन बनाये थे?
.
पति : 89 रन वो भी मात्र 38 बालों पर.
.
पत्नी : " सामने वाले फ्लैट में आई कविता को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है " ??
.
पति : " दो महीने "
.
" लेकिन तुम ये सब क्यूँ पूछ रही हो " ??
.
पत्नी : " आज मेरा बर्थडे था "

कंजूस के बच्चे
एक कंजूस आदमी जिंदगी भर अपने बच्चों को कम से कम खर्च करने की हिदायतें देता रहा था। जब वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया तो उसके लड़के आपस में मशविरा करने लगे कि किस प्रकार पिता की इच्छा के अनुसार कम से कम खर्च में उनकी अंतिम यात्रा निपटाई जाए।
एक ने कहा, "एंबुलेंस में ले जाया जाए।'
दूसरे ने कहा, "नहीं, एंबुलेंस बहुत महंगी होगी। ठेलागाड़ी में ले चलते हैं।'
तीसरे ने कहा, "क्यों साइकिल पर बांधकर ले चलें?'
यह सब सुनकर कंजूस से रहा नहीं गया। उठकर बोला, "कुछ मत करो, मेरा कुर्ता और जूते ला दो। मैं पैदल ही चला जाऊंगा!
*******************************************लड़की- क्या तुम मेरी जिंदगी में चांद बनना पसंद करोगे?

पत्नी ने पति से कहा-'तुम रोज-रोज
नदी में छलांग लगाने की कहते हो
लेकिन आज तक तुमने छलांग लगाई?'
पति बोला - 'चेलैंज मत कर
वरना करके दिखा दूंगा,
अभी मैं तैरना सीख रहा हूं
जिस दिन जाएगा
छलांग भी लगा दूंगा

परेशान पति ने पत्नी से कहा -
'एक मैं हूं जो तुम्हें निभा रहा हूं लेकिन अब,
पानी सर से ऊपर जा चुका है
इसलिए 'आत्म-हत्या' करने जा रहा हूं।'
पत्नी बोली - 'ठीक है,
लेकिन हमेशा की तरह
आज मत भूल जाना,
और लौटते समय
दो किलो आटा जरूर लेते आना।

पति बोला - 'अगर तू
इतनी ही परेशान है
तो मुझे छोड़ क्यों नहीं देती,
ये पति-पत्नी का रिश्ता
तोड़ क्यों नही देती।'
पत्नी बोली - 'इतनी जल्दी भी क्या है
मेरे साजन भोले,
पहले तेरी सारी संपत्ति
मेरे नाम तो हो ले।

छगन की दुआओं का असर-
राजू को दुआ दी "सदा मुस्कुराते रहो'- आज वह पागलखाने में है।
मोनू को दुआ दी "सब तेरे इशारे पर चलें'- आज वह ट्रैफिक हवलदार है।
रामू को दुआ दी "तुम्हारी जिंदगी में फूल खिलते रहें'- आज वह स्कूल में माली है।
बबलू को दुआ दी "सदा चमकते रहो'- आज उसके सिर पर एक भी बाल नहीं हैं।
पिंकी को दुआ दी "दूसरों के दुःख-दर्द दूर करो'- आज वह हॉस्पिटल में नर्स है
उसका इरादा अब आप सबके लिए दुआ करने का है, अगर कुछ खास दुआ करनी हो तो बता दीजिए!

डॉक्टर से वसूली
एक डॉक्टर ने नया क्लिनिक खोला और बाहर लिखवा दिया, "हमारी फीस 500 रुपए है और अगर हम इलाज ना कर पाएं तो 2,000 रुपए देंगे।' मंगलू ने सोचा अच्छा मौका है 2000 रुपए कमाने का। वह क्लिनिक गया और डॉक्टर से बोला, "डॉक्टर मेरी जीभ को कोई स्वाद महसूस नहीं हो रहा।' डॉक्टर ने नर्स को आवाज दी, '22 नंबर बॉक्स में से एक चम्मच भर के देना।' डॉक्टर ने मंगलू को दवा पिला दी। मंगलू चिल्लाया, 'यह तो बहुत कड़वी है।' डॉक्टर बोला, 'बधाई हो, आपकी जीभ का स्वाद वापस गया।' और मंगलू 500 रुपए देने पड़े। पैसे वसूलने के लिए वह फिर डॉक्टर के पास पहुंचकर बोला, "डॉक्टर, मेरी याददाश्त चली गई है।' डॉक्टर ने नर्स को आवाज दी, '22 नंबर बॉक्स में से एक चम्मच देना।' कड़वी दवाई के डर से मंगलू बोला, 'पर वह तो जीभ की बीमारी के लिए थी न?' डॉक्टर बोला, 'बधाई हो आपकी याददाश्त वापस गई है।

पप्पू को बीड़ी पीने की लत लग गई। उसके पिताजी ने लत छुड़वाने के लिए बाबा रामदेव की योगा क्लास में भेजा।
पप्पू अब पांव से भी बीड़ी पी लेता है।

आधार कार्ड के बंद ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी।
एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते।
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वह चिल्लाया: ‘लगे रहो लाइन में सालों, मैं आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा!

भला चोर
छगन : यार, पता है? कल मेरे घर में चोर घुस आया।
मंगलू : ओ तेरी! कुछ बचा या सब कुछ ले गया?
छगन : नहीं यार, उसे पैसे चाहिए थे?
मंगलू : फिर क्या हुआ?
छगन : फिर क्या यार, मैंने भी उसके साथ मिलकर पैसे खोजे?
मंगलू : कुछ मिला?
छगन : नहीं मिला, 100 रुपए उधार दे गया भला बंदा!

एक आदमी मनोचिकित्सक के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं। जब भी मैं बिस्तर पर लेटता हूं, मुझे लगता है कि बिस्तर के नीचे कोई है। जब मैं बिस्तर के नीचे देखता हूं तो लगता है कि बिस्तर के ऊपर कोई है। नीचे, ऊपर, नीचे, ऊपर, यही करता रहता हूं। सो नहीं पाता हूं। मेरा इलाज कीजिए, नहीं तो मैं पागल हो जाऊंगा।' डॉक्टर ने कहा, "तुम्हारा इलाज लगभग दो साल तक चलेगा। तुम्हें सप्ताह में तीन बार आना पड़ेगा। अगर तुमने मेरा इलाज मेरे बताए अनुसार लिया, तो तुम बिलकुल ठीक हो जाओगे।'
मरीज : पर डॉक्टर साहब, आपकी फीस कितनी होगी?
डॉक्टर : सौ रुपए प्रति मुलाकात। आदमी गरीब था इसलिए फिर आने का कहकर चला गया। लगभग छ: महीने बाद वही आदमी डॉक्टर को सड़क पर घूमते हुये मिला, "क्यों भाई, तुम फिर अपना इलाज कराने क्यों नहीं आए?' मनोचिकित्सक ने पूछा।
"सौ रुपए प्रति मुलाकात में इलाज कैसे करवाऊं? मेरे पड़ोसी ने मेरा इलाज सिर्फ बीस रुपए में कर दिया', आदमी ने जवाब दिया।
डॉक्टर : अच्छा! वह कैसे?
मरीज : दरअसल वह एक कारपेंटर है, उसने मेरे पलंग के चारों पाए सिर्फ पांच रुपए प्रति पाए के हिसाब से काट दिए।

पकाऊ तिकड़ी...
पड़ोसी : बच्चे को क्यों पीट रहे हो?
कंजूस मेवालाल : नालायक से कहा था, एक सीढ़ी छोड़कर चढ़ना, चप्पल कम घिसेगी। ये दो सीढ़ी छोड़कर चढ़ा और पायजामा फाड़ लाया।

छगन ने डॉक्टर को रात में तीन बजे फोन किया।
छगन (डॉक्टर से) : डॉक्टर मुझे नींद न आने की बीमारी है।
डॉक्टर (गुस्स में) : अरे तो इसे फैला क्यों रहे हो?

टीचर : तुम्हारे घर में सबसे छोटा कौन है?
मोनू : मेरे पापा।
टीचर : वो कैसे?
मोनू : वो मम्मी की सारी बातें मानते हैं।

सुबह के 11 बजे अत्यंत बुजुर्ग ससुर ने आवाज दी, "बहू अभी तक चाय नहीं दी?’ बहू को मालूम था कि वे सवेरे 9 बजे ही चाय पी चुके हैं, फिर भी बोली, "जी अभी लाई पापा जी।’ बहू चाय ले आई, ससुर ने चाय पी ली। बहू ने खाली कप उठाया कि तभी ससुर जी फिर बोले, ‘आज चाय देर से क्यों दी?’
बहू : जी भूल गई थी।
ससुर जी : हां तो अब कप में चाय लिए खड़ी क्यों हो। ये चाय दो न मुझे।

कंजूस मेवालाल अपने दोनों जवान लड़कों के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था। टीटी को आता देख उसने दोनों लड़कों को सीट के नीचे छुपाया और उन पर चादर डालकर, आराम से बैठ गया।
टीटी : हां भाईसाहब टिकट दिखाओ।
मेवालाल : लो बाबूजी।
टीटी : अरे भाईसाहब यह तो आधा टिकट है।
मेवालाल : आधा मतलब?
टीटी : एक बटा दो।
मेवालाल : मतलब?
टीटी : एक ऊपर, दो नीचे।
मेवालाल ने तुरंत चादर खींची और बोला, ‘देखो, मैं एक ऊपर ये दो नीचे!

एक डॉक्टर की रात को अचानक नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बाथरूम पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। उसने अपनी पत्नी से कहा, ‘मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं।’ पत्नी ने टोका, ‘तुम प्लम्बर को रात को तीन बजे तो मत बुलाओ।’ डॉक्टर : मैं तो बुलाऊंगा, हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाए। उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। प्लम्बर ने सुबह आने का कहा, तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, ‘अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं, तो तुम क्यों नहीं आ सकते?’ रात को 3:30 बजे प्लम्बर आंखों को मलता हुआ पहुंचा। डॉक्टर ने उसे ब्लॉक बाथरूम दिखाया। प्लम्बर बाहर गया तो उसने देखा कि वहां कुछ गोलियां पड़ी थीं। उसने दो गोलियां उठाईं, टॉयलेट में डालीं और डॉक्टर से कहा, ‘हर आधे घंटे के बाद एक-एक बाल्टी पानी डालते रहना। अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल करना। हो सकता है कि एण्डोस्कोपी करना पड़े। लाइए मेरी फीस 2000 रुपए।

महिला : हवन करवाना है।
पंडित : क्या बेटी की शादी नहीं हो रही है?
महिला : नहीं, आजकल फेसबुक पर उसकी फोटो पर लाइक और कमेंट्स नहीं आ रहे हैं।

गर्लफ्रेंड : मैं जब तुम्हें इंतजार करवाती हूं मिलने के लिए तो तुम्हें बुरा तो नहीं लगता?
बॉयफ्रेंड : नहीं मुझे तो वैसे भी 2G में यू-ट्यूब पर वीडियो चलाने की आदत है

ऑफिस से आते ही छगन ने बीवी कि आंखों पर हाथ रखे और पूछा, ‘बताओ कौन?’
बीवी : रामू!
छगन (गुस्से में) : मै हूं.. रामू नहीं!
बीवी : मैं तो बोल रही थी कि रामू पानी ले आओ, साहब आ गए!

इंग्लिश टीचर (गोलू से) : गोलू बताओ वॉवल्स (ए, ई, आई, ओ, यू) की खोज किसने की?
गोलू : ‘गोलमाल' में तुषार कपूर ने।

नवाज शरीफ मोदी जी से मिलने के बाद जैसे ही पाकिस्तान पहुंचे, प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा, "मित्रो... काला धन जरूर आएगा!’
हर जोक के नीचे "मार्केट में नया आया है’ और हर पहेली के नीचे "ये आईएएस में पूछा गया था’ लिखने वालों का नाम व्यापमं की लिस्ट में डाल देना चाहिए!
हम उस देश के वासी हैं जहां सड़कों पर U-Turn कम और नेताओं की जुबान पर ज्यादा पाया जाता है!
मुझे गर्मी का मौसम अच्छा लगता है। बगैर मेहनत के पसीना निकलता है और लोग मेहनती समझते हैं!
अगर भारतीय टीम ऐसे ही खेलती रही तो वह दिन दूर नहीं, जब बरमूडा की टीम खुद का प्रदर्शन सुधारने के लिए भारत को दौरे पर बुलाया करेगी।
आजकल वाट्सएप पर लोग ऐसे-ऐसे घरेलू उपचार और नुस्खे फॉरवर्ड करते हैं कि कोई डॉक्टर इन्हें पढ़ ले तो उसे अपने डॉक्टर होने पर ही शक होने लगेगा।
व्यापमं घोटाले पर वे लोग भी पोस्ट लिख रहे हैं जिन्हें ‘व्यापमं' का फुलफॉर्म भी नहीं मालूम।
शाहिद कपूर ने तो इतने गुपचुप शादी कर ली मानो शादी ना होकर उनकी कोई फ़िल्म रिलीज हो

कुछ लड़के इतने कमाल के होते हैं कि अगर उन्हें किसी की कार के कांच पर पड़ी धूल मिल जाए तो उसपर अपनी महबूबा का नाम लिखे बिना बाज नहीं आते।
एक छोटे बच्चे से किसी ने पूछा, ‘कौन से स्कूल में जाते हो?'
तो वह बोला, ‘मैं जाता नहीं, मुझे भेजते हैं!’
अपने देश में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल : "पागल है क्या?’
सांस रोक कर तुझे छूने की कवायद और हल्का सा छू कर खुशी-खुशी लौट आना, जैसे सारा जहां जीत लिया हो।
रोमांटिक शायरी नहीं है, कबड्डी की परिभाषा है। फिर से पढ़िए समझ आएगा, मोहब्बत के मरीजों।
आज एक बहुत ही दर्दनाक सच सामने आ गया। मेरे फोन की भी ‘setting’ है लेकिन मेरी नहीं!

बेटा : मैं उससे प्यार करता हूं और जल्द ही उसी से शादी करूंगा।
मां : लेकिन हमें अच्छे घर की बहू चाहिए।
बेटा : हां तो उसका घर कौन-सा नकली सीमेंट से बना है!

पत्नी : सुनो जी, जब आपने पहली बार घूंघट उठाया था तो आपको कैसा लगा था?
पति : मां कसम, मैं तो मर ही जाता अगर टीवी पर ‘आहट’ देखने की आदत नहीं होती!

छगन और मंगलू की खूब पिटाई हुई।
पर क्यों?
क्योंकि दोनों बर्थडे पार्टी में मुफ्त का खाना खाते पकड़े गए और कहने लगे, ‘हम लड़की वालों की तरफ से हैं।’

पति-पत्नी का झगड़ा हो गया और पति लगातार चिल्लाए जा रहा था।
पत्नी (गुस्से में पति से) : लिमिट में रहना सीखो, वर्ना में मेरा स्टेटस अपडेट करने जा रही हूं कि "मेरे पति को व्यापमं घोटाले की पूरी जानकारी है!
पति एकदम शांत।

एक शंका करने वाली पत्नी ने मायके से पति को फोन किया: "कहां हो तुम?"
पति बोला :"घर पर ही हूं डार्लिंग"
पत्नी:"घर पर हो तो मिक्सर चला कर सुनाओ"
पति:"अभी लो घर्रर्रररर "
पत्नी:"ओ के डार्लिंग बाय"
दूसरे दिन फिर......
पत्नी का फोन आया: " कहां हो ?"
पति :"अरे बाबा घर पर ही हूं।"
पत्नी:"मिक्सर चला कर सुनाओ"
पति:"अभी लो घर्रर्रररर "
पत्नी:"ओ के डार्लिंग बाय"
इस बार पत्नी घर पे सरप्राइस देने अचानक आकर देखती है की बेटा घर पर अकेला है?
बेटे से पूछती है:"डैडी किधर हैं?"
बेटा बोला :"पता नहीं कुछ दिनों से मिक्सर साथ लेकर घूम रहे हैं। ???

एक बार पायजामा पहने हुए एक भारतीय से अंग्रेज ने पूछा, "आपका यह देसी पैंट कितने दिन तक चलता है?'
.
भारतीय ने जवाब दिया, "देखिए पहले एक साल तक मैं इसे पहनूंगा।फिर थोड़ा पुराना होने पर मेरी बीवी इससे मेरे बेटे के लिए हाफ पैंट बना देगी।
.
फिर एक साल के बाद जब यह थोड़ा फट जाएगा तो मेरी बीवी उससे तकिए के कवर बना देगी।फिर जब कवर फटने लगेंगे तो बीवी उनसे सब्जी लाने के लिए थैला बना देगी।
.
थैला फटने पर उसे एक साल तक किचन की सफाई के कपड़े के रूप में इस्तेमाल करते हैं। फिर जब वह फट जाएगा तो उससे बाइक पोंछने लगते हैं।'
.
अंग्रेज ने पूछा, "फिर एक साल तक बाइक साफ करते होगे?' भारतीय ने जवाब दिया, "नहीं, हमारे यहां बाइक इतनी नहीं चलती न!

गरीबी ने किया कड़का,
नहीं तो चांद पर जाता
तुम्हारी मांग भरने को
सितारे तोड़कर लाता
बहा डाले तुम्हारी याद में
आंसू कई गैलन
अगर तुम फोन न करतीं
यहां सैलाब आ जाता
तुम्हारे नाम की चिट्ठी
तुम्हारे बाप ने खोली
उसे उर्दू जो आती
तो मुझे कच्चा चबा जाता
तुम्हारी बेवफाई से
बना हूं टॉप का शायर
तुम्हारे इश्क में फंसता
तो सीधे आगरा जाता
ये गहरे शे’र तो
दो वक्त की रोटी नहीं देते
अगर न हास्य रस लिखता
तो हरदम घास ही खाता
मुहब्बत के सफर में
मैं हमेशा ही रहा वेटिंग
किसी का साथ मिलता तो टिकट कन्फर्म हो जाता
कि उसके प्यार का लफड़ा
वहां पकड़ा गया वर्ना
नहीं तो यार ये क्लिंटन
हजारों मोनिका लाता

गिरीश के पास उसके मित्र का फोन आया : यार गिरीश, सुनने में आ रहा है कि तुम दिवालिया हो गए हो। सुन कर बहुत बुरा लगा।
गिरीश : अबे गधे, वो ग्रीस है, गिरीश नहीं

छात्र (नेता से ) : सर बिजली नहीं आती, इसलिए पढ़ाई नहीं हो पा रही।
नेता : मैं कुछ इंतजाम करूं?
छात्र : बिजली का?
नेता : नहीं डिग्री का।

गोलू (दुकानदार से) : अठन्नी की शक्कर दे दो।
दुकानदार ने उसकी हथेली पर चार दाने शक्कर के रख दिए। गोलू ने दाने खा लिए और बोला, 'हम्म मीठी है, अब तोल दो!

टीचर-ऐसी घातक बीमारी का नाम बताओ, जिसमें आदमी की अचानक मौत हो जाती है?
स्टूडेंट- व्यापमं !

आज कल हम जिस तरह ऑनलाइन हो रहे हैं, हमारी बातें, शुभकामनाएं ऑनलाइन होती जा रही हैं, मुझे लगता है कि वर्ष 2050 में विवाह भी कुछ इस तरह से होने लगेंगे -
पंडित : सारे बाराती ऑनलाइन आएं। दूल्हे को ऑनलाइन बुलाएं, दुल्हन को ऑनलाइन बुलाएं।
सभी के ऑनलाइन आने पर...
पंडित (दूल्हा दुल्हन से ) : क्या आप दोनों अपना स्टेटस सिंगल से मैरीड करने को तैयार हैं?
दूल्हा- दुल्हन : हां...
पंडित : चलिए सब ग्रुप मेंबर्स फ्लॉवर स्माइली डालिए।
विवाह संपन्न हुआ...
पंडित : कल्याण हो! अब दक्षिणा स्वरूप मेरे मोबाईल नम्बर पर 6 महीने का रिजार्ज कराने की कृपा करें।

अगर व्यापमं घोटाला सोनी पर आ रहे सीआईडी पर आ जाता तो शुक्रवार को ही सॉल्व हो जाता।
और इसी बीच सीबीआई वालों ने व्यापमं घोटाले की जांच करने से मना कर दिया। उनका कहना है, ‘हमें अपनी जान प्यारी है!’
मेरा हाथ पकड़कर वो बोली कि सात जन्म तक आप का साथ नहीं छोडूंगी। और फिर तुरंत सामने वाली गली से अपने पापा को आते देखकर बोली, ‘दुष्ट, हाथ किसको पूछ के पकड़ा?’
जिस तरह से हर दुकानदार छुट्टे पैसे की जगह टॉफियां पकड़ा देता है, समय आ गया है कि टॉफियों को भारत की "वैकल्पिक मुद्रा’ घोषित कर देना चाहिए!
अंग्रेजी में - I am sorry. Unable to listen you properly. can you repeat the matter. इतनी बड़ी बात करने के लिए हम बस एक शब्द बोलते हैं और सामने वाला समझ भी जाता है, ‘ऐ!

No comments:
Post a Comment